उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यूपी के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल

उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से घूमने और कैंची धाम के दर्शन करने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दो लोग घायल हुए हैं.

उन्नाव से जागेश्वर और कैंची धाम दर्शन के लिए आए पर्यटकों की कार खाई में गिर गई. नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में इन पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. कार में उन्नाव के चार पर्यटक सवार थे जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्त अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ घूमने के लिए जागेश्वर जा रहे थे. नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में इसकी कार अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी. वाहन गिरने की तेज आवाज सुन स्थानीय निवासी कविता गंगोला ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना के बाद तल्लीताल थाना एसआई सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया. क्षतिग्रस्त वाहन के नीचे दबे पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सतीश उपाध्याय ने बताया कि हादसे में अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया है. घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।