उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, देहरादून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर बम धमाके से संबंधित धमकीपूर्ण पोस्ट प्रसारित की गई थी. इस पोस्ट से आम जनता में भय और आतंक का वातावरण बन गया था, साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और लोक शांति के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया था.

धमकी इंस्टाग्राम आईडी ‘jaspreet.devil’ से एक्स के लिंक तथा फेसबुक पेज ‘India Insider Update’ के माध्यम से फैलाई गई थी. इस संबंध में कोतवाली नगर देहरादून में मुकदमा बीएनएस की धारा 351(3), 353 और आईटी एक्ट की धारा 66एफ के तहत दर्ज किया गया.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई. टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस और साइबर विश्लेषण के जरिए गहन छानबीन शुरू की. जिसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए 28 जून को जसप्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह को कोतवाली नगर क्षेत्र की भूसा स्टोर वाली गली से गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच हुए विवाद और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई से वह आक्रोशित था. इस घटना से जुड़ी सोशल मीडिया रील देखने के बाद उसने लोगों में दहशत फैलाने और उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने के इरादे से अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट की धमकी पोस्ट कर दी थी.

पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल पोस्ट करने में इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा अन्य डिजिटल सबूतों की विधिक जांच कराई जा रही है.गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह हरियाणा के अंबाला जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र, कोतवाली बाजार सराय निवासी है और उसकी उम्र 26 वर्ष है.

देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें. किसी भी प्रकार की भ्रामक, धमकीपूर्ण या आतंक फैलाने वाली पोस्ट अथवा टिप्पणी करना गंभीर और दंडनीय अपराध है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।