रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरे, हल्द्वानी में विशाल जनसभा को किया संबोधति

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहे. उन्होंने हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधति किया. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ ने ईरान इजरायल युद्ध पर बयान दिया. रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा ईरान इजरायल युद्ध के कारण आज पूरी दुनिया प्रभावित हुई हैं.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आज ईरान इजरायल युद्ध के कारण पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. दुनिया में विश्व युद्ध जैसे हालात है. उन्होंने कहा जिस तरह से पश्चिम एशिया में हमले हो रहे हैं यह भारत ही नहीं विश्व के लिए चिंता का विषय है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा इस मामले में भारत सरकार ने कहा विश्व की जो अभी की सबसे गंभीर समस्या का समाधान निकालना है तो वह युद्ध नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए निकलेगा. उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जो करिश्मा किया है उसे विश्व मानता है. पूर्व में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उस पर ध्यान नहीं दिया जाता था. आज भारत कुछ बोलता है तो विश्व के कान खोल कर सुनता है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दुनिया में युद्ध चल रहा है, हो सकता है यहां कुछ वस्तुओं का संकट हो सकता है लेकिन अब तक प्रधानमंत्री की सूझबूझ से अब तक भारत उस संकट से बचा हुआ है. दुनिया का कोई देश इस संकट से बच नहीं सकता है. उन्होंने कहा हो सकता है आने वाले समय में इस संकट का भारत में भी असर देखने को मिले सकता है. इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर संकट से उभारने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है उसका समर्थन उत्तराखंड की जनता द्वारा किया जाना चाहिए.

बता दें रक्षामंत्री राजनाथ एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे थे. यहां वे उत्तराखंड की धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. इस दौरान राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए 2027 में फिर सरकार बनने का दावा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।