हिमाचल बॉर्डर बना छावनी, भारी पुलिस और आईटीबीपी बल तैनात –

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चल रहे निहंगों सिखों के विवाद का मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. निहंगों ने उत्तराखंड कूच का ऐलान किया था, उसी को देखते हुए उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल बॉर्डर पर हाई अलर्ट किया गया है. राज्य की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

हिमाचल से सटे विकासनगर क्षेत्र के कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है. निहंगों की संभावित आवाजाही की सूचनाओं के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. एक तरह के हिमाचल बॉर्डर से लगे क्षेत्र को अस्थायी पुलिस छावनी का स्वरूप में बदल दिया गया है.

देर रात से लेकर सुबह तड़के तक पुलिस की अलग-अलग टीमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहीं. क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय सीमाओं के साथ-साथ प्रमुख आंतरिक मार्गों पर भी वाहनों की गहन जांच की जा रही है.

पुलिस द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान और सत्यापन संबंधी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. अधिकारियों को स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं.

देहरादून की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सबसे अधिक सख्त दिखाई दी. यहां भारी संख्या में उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान तैनात किए गए हैं. देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार किसी भी समूह को बिना आवश्यक जांच और अनुमति के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला, विकासनगर कोतवाल राजीव रौथाण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहकर सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है. वहीं डाकपत्थर पुल और डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. यह क्षेत्र उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है.

पुलिस ने ये भी कहा है कि ये किसी विशेष समुदाय या समूह को लक्षित करने के लिए नहीं, बल्कि शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके. दून पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. फिलहाल हिमाचल सीमा से लेकर विकासनगर और डाकपत्थर क्षेत्र तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।