ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा विशाल बोल्डर, चार दोस्त बाल-बाल बचे

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया. पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर चलती कार के ऊपर आ गिरा. गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे कार सवार चारों युवक सुरक्षित बच गए. बोल्डर की चपेट में आकर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि भानियावाला दुर्गा चौक निवासी चार दोस्त कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची, पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर सीधे कार के अगले हिस्से पर आ गिरा. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित रखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

दुर्घटना के बाद युवकों ने अपनी बीमा कंपनी को इसकी सूचना दी. बीमा कंपनी की ओर से उन्हें सबसे पहले पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई. इसके बाद सभी युवक देवप्रयाग स्थित बछेलीखाल पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की.

पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से बोल्डर और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी के साथ ही यात्रा करें.

गौरतलब है कि रविवार रात हरिद्वार में भी भीषण हादसा हुआ है. यहां टकनपुर डिपो की रोडवेज बस ने एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. चार लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज की टक्कर लगते ही पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे. वहीं रविवार रात को ही उधम सिंह नगर के किच्छा में भी हादसा हुआ. यहां एक ट्रेवल व्यवसायी की कार का टायर फटने से हादसे में उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।