उत्तराखंड में डिजिटल स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू, सीएम में सपरिवार किया सेल्फ एन्यूमरेशन –

उत्तराखंड: जनगणना- 2027 के मद्देनजर उत्तराखंड में 1 दिसंबर से प्रगणक (एनुमेरेट) घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे. उससे पहले 16 नवंबर से उत्तराखंड राज्य में डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में जनता 30 नवंबर तक खुद से खुद की गणना कर सकती है. इसके बाद घर-घर जनसंख्या की गणना का अभियान शुरू हो जाएगा. उत्तराखंड में स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जनगणना से प्राप्त जानकारी प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़ों का विशेष महत्व है. पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्षेत्रवार जनसंख्या एवं स्थानीय आवश्यकताओं की विश्वसनीय जानकारी उपयोगी होती है. इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में सहायता मिलती है.

जनगणना-2027 में डिजिटल तकनीक का उपयोग एक महत्वपूर्ण पहल है. ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा से नागरिक अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं. इससे जनगणना प्रक्रिया में लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ ही सूचनाओं के एकत्र करने में सुगमता आएगी. जनगणना में दर्ज की जाने वाली हर जानकारी महत्वपूर्ण है. लिहाजा, सीएम ने जनता से इस निर्धारित समय में स्व-गणना करने और जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि, हर परिवार की सहभागिता से जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी प्रदेश भर में 16 से 30 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के जरिए स्वगणना कर सकते हैं. इसके बाद 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक प्रगणक, घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे.

जनता को इन सवालों के देने होंगे जवाब:

व्यक्ति का नाम पिता का नाम, उम्र, जन्म स्थान विवरण, प्रदेश और जिला उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति वर्तमान में जीवित बच्चों का संख्या
मुखिया से संबंध माता का नाम, उम्र, जन्म स्थान विवरण, प्रदेश और जिला कर्मी का वर्ग कभी जीवित जन्मे बच्चों की संख्या
लिंग (पुरुष/स्त्री/अन्य) विकलांगता (हां/नहीं) गैर-आर्थिक गतिविधि पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित जन्मे बच्चों की संख्या
जन्मतिथि/उम्र मातृभाषा काम की तलाश मे या काम के लिए उपलब्ध कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
वर्तमान वैवाहिक स्थिति (हां/नहीं) डिजिटल साक्षरता का स्तर (ईमेल कर सकते हैं या नहीं) काम के स्थान तक यात्रा (किमी और समय) बैंक खातों की कुल संख्या
विवाह के समय उम्र शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा प्राप्त करने की स्थिति जन्म स्थान मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध है)
जीवनसाथी का नाम प्राप्त उच्चतम शैक्षणिक स्तर संकाय/विषय पिछला निवास का स्थान यदि हो तो आधार नंबर (अगर उपलब्ध है)
घोषित राष्ट्रीयता पिछले वर्ष के दौरान किसी भी समय काम किया वर्तमान प्रवास का कारण वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध है)
धर्म आर्थिक गतिविधि की श्रेणी प्रवास के समय से इस गांव/शहर में रहने की अवधि पासपोर्ट नंबर (अगर उपलब्ध है)
एसी/एसटी/जाति का नाम व्यवसाय स्थायी अवासीय पता ड्राइविंग लाइसेंस (अगर उपलब्ध है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।