टिहरी में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

टिहरी, गूलर के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 26 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, 08 व्यक्तियों की मृत्यु

आज 17 नवंबर 2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे गूलर बाजार के समीप एक यात्री बस (वाहन संख्या UK09PA-9779), जो हरिद्वार से चमोली जा रही थी, अनियंत्रित होकर गूलर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला एवं SDRF वाहिनी मुख्यालय से भी SDRF की अतिरिक्त टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। इसके उपरांत निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की टीमों द्वारा विषम परिस्थितियों एवं दुर्गम भूभाग के बीच सघन रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोगों एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए SDRF जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। अभियान में कुल 26 घायलों को बस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम मार्ग से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 08 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। SDRF जवानों द्वारा मृतकों के शवों को भी बस से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

इसके अतिरिक्त SDRF की विभिन्न टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की गई। स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों तथा आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।