नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही भाजपा, पंजाब की युवा पीढ़ी का भविष्य बचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री धामी –

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण एवं मुकेरियां (दसूहा) क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा की यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने और युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती वीरता, परिश्रम और देशभक्ति के लिए जानी जाती है और यहां की युवा शक्ति को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने पंजाब की जनता से नशे की समस्या को लेकर अनेक वादे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन वादों पर अपेक्षाओं के अनुरूप खरी नहीं उतरी और नशे की समस्या आज भी पंजाब के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे के विरुद्ध कार्रवाई और जागरूकता को प्राथमिकता दे रही है, वहीं पंजाब में भाजपा इस यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पंजाब की आने वाली पीढ़ियों और उनके भविष्य की लड़ाई है। इसके लिए सरकार, समाज, परिवार और युवाओं—सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।