ईडी ने बुलाया तो गले में मां की तस्वीर डालकर पहुंचे हरीश रावत

साल 2016 में हुए भर्ती घोटाले के मामले में कुछ समय पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के वर्तमान पीए और पूर्व ओएसडी चंदन जीना के घर पर ईडी की छापेमारी हुई थी. उसके बाद ईडी ने दो दिन पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी कार्यालय में हाजिर होने का नोटिस भेजा था. जिसके चलते हरीश रावत शनिवार को आईटी पार्क स्थित ईडी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. इस दौरान हरीश रावत, मां की फोटो को गले में डाले हुए नज़र आए.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले ईडी ने नोटिस दिया है. शायद 2016 के मामले में जिसमें चंदन जीना के घर में भी छापा मारा है. इस नोटिस में हाजिर होने की बात कही गई है. साथ ही तमाम डॉक्यूमेंट्स मांगे गये हैं. इनमें फ़ैमिली की भी जानकारी शामिल है. लेकिन इसमें फैमिली का क्या आशय है. उसके अंदर कौन-कौन लोग आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है. जो डॉक्यूमेंट्स मांग रखे हैं, वो सब पुराने जो इनकम टैक्स रिटर्न भरे हैं उसकी जानकारी मांगी गई है. इसके अलावा, परिवार की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी गई है. जिसके चलते वो आज ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं. साथ ही बताया कि वो सिर्फ अपनी मां की तस्वीर को लेकर आए है.

हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यानी VPDO परीक्षा- 2016 में कथित धांधली का मामला सामने आया था. आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए OMR शीट में हेरफेर की गई और गलत उत्तरों को बाद में सही तरीके से भरा गया.

जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, परीक्षा के बाद कुछ OMR शीटों को कथित तौर पर बदला या दोबारा खोला गया, और फिर सील कर दिया गया. साथ ही कुछ चुनिंदा अभ्यर्थियों के गलत उत्तरों को सही किए जाने का आरोप लगा था. इस प्रक्रिया के जरिए कुछ अभ्यर्थियों को चयनित कराने की कोशिश की गई. ये परीक्षा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी. मामला सामने आने के बाद परीक्षा और चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे तथा कई अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।