सकुशल संपन्न हुआ कांवड़ मेला, DM और SSP ने मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिला। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और गंगाजल से अभिषेक का विशेष महत्व बताया।

वहीं, कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और हरिद्वार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए कांवड़ मेले के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया।

वहीं कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं और चुनौतियों का जिक्र करते हुए आगामी वर्षों की बेहतर प्लानिंग पर भी जोर दिया।

एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने कहा कि शासन, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से कांवड़ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की गई है, ताकि मेले के दौरान सामने आई कमियों को चिन्हित कर आने वाले सालों के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सके।

वहीं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कांवड़ मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्थानीय लोगों, पत्रकारों और बाहर से आई पुलिस फोर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और आपदा की चुनौती के बीच कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।