नैनीताल झील में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह झील के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा शव को झील से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी तल्लीताल क्षेत्र में झील से मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। लगातार दूसरे दिन झील से शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक की पहचान से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

The post नैनीताल झील में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।