उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

उत्तराखंड: राजनीतिक गलियारे से आज एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद खंडूरी (बी.सी. खंडूरी) का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे राज्य और देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के पिता थे. वे अपने पीछे एक समृद्ध राजनीतिक और सैन्य विरासत छोड़ गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड विधानसभा की ओर से एक आधिकारिक शोक संदेश भी जारी किया गया है, जिसमें उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया गया है.

एक कुशल प्रशासक और सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल के रूप में भुवन चंद खंडूरी की पहचान बेहद बेदाग और ‘मिस्टर क्लीन’ की रही है. उन्होंने उत्तराखंड के विकास और प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके जाने से उत्तराखंड ने अपना एक महान सपूत और दूरदर्शी नेता खो दिया है.

The post उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *