देहरादून में बढ़ने लगे डेंगू का प्रकोप, अब तक 10 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राजधानी देहरादून में डेंगू का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक डेंगू के 10 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद से ही स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है /

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों के लिए डेंगू की एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विभाग की ओर से डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीजों की आईडीएसपी पोर्टल पर रिपोर्ट जारी की जाएगी।

बता दें आमतौर पर जुलाई के बाद डेंगू के मामले सामने आते हैं। लेकिन इस बार समय से पहले डेंगू के पॉजिटिव मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेंगू के लक्षण दिखने पर मरीजों की एलाइजा जांच करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *