14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, यात्रा होगी सुगम

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग तय हो गया है. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तराखंड आ सकते हैं, तभी पीएम मोदी देहरादून में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. संभावना जताई जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं.

फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कहा जा सकता है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां शासन-प्रशासन स्तर पर तेज हो गई हैं. अभी तक पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का जो संभावित कार्यक्रम मिला है, उसके अनुसार पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड से लगते हुए सहारनपुर जिले में स्थित गणेशपुर गांव पहुंचेंगे. वहीं पर पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद उसी रोड से पीएम मोदी देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे. महिंद्रा ग्राउंड में पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून में आना प्रस्तावित हैं. इस दौरान पीएम दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. पीएम दौरे को लेकर सभी में उत्साह है. उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आएंगे तो वो विकास की तमाम योजनाओ को जनता को समर्पित करेंगे.

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का देव भूमि की जनता और उत्तराखंड राज्य से एक विशेष और धार्मिक लगाव भी है. उनके पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में तमाम विकास कार्य की योजनाएं शुरू हुई है. सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ ही पीएम ने उन तमाम क्षेत्रों में प्रवास किया है, जहां पहले कोई भी प्रधानमंत्री नहीं गया. अंतिम गांव कहा जाने वाला उत्तराखंड के माणा गांव को प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव की संज्ञा दी.

इसके साथ ही मां गंगा के मायके के हर्षिल में आकर पीएम ने शीतकालीन यात्रा को प्रमोट किया. इसके साथ ही उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में पीएम मोदी गए. साथ ही आपदा के दौरान भी पीएम जनता के बीच जाकर जनता का प्रोत्साहन किया. ऐसे में पीएम एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।