तुंगनाथ ट्रेक पर बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरने से महिला यात्री की मौत, रात भर आती रही चीखने की आवाजें

तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं. डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया है. वहीं घटनास्थल पर अत्यधिक गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रात में सर्च अभियान को रोकना पड़ा. लेकिन सुबह होने पर दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और आपदा मित्र तुंगनाथ की टीम को तत्काल सूचित किया गया. सूचना पर रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की, लेकिन मौके पर खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण पाया गया. टीम ने बमुश्किल से रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया है. बताया गया कि महिला के खाई में गिरने के बाद काफी देर तक उसकी आवाजें सुनाई देती रहीं. रेस्क्यू टीमों ने रात में ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज किए.

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को घटना की जानकारी दी. अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. टीमों ने रात में महिला की तलाश और रेस्क्यू के प्रयास किए, लेकिन अंधेरा अधिक होने तथा खाई की गहराई को देखते हुए अभियान को आगे जारी रखना जोखिमपूर्ण हो गया. लेकिन आज महिला के शव को बरामद कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।