यूथ कांग्रेस ने किया सीएम धामी के दौरे का विरोध, उड़ाये काले काले गुब्बारे, एक्शन में पुलिस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पहले यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अनोखे अंदाज में काले गुब्बारे लेकर विरोध दर्ज करवाया.

सीएम धामी के दौरे के विरोध के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लखनपुर चुंगी क्षेत्र में एकत्र हुए. उन्होंने सीएम के विरोध में नारेबाजी शुरू की. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक लिया. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के हाथों में मौजूद काले गुब्बारों को पुलिस ने फोड़ दिया. कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दूसरे क्षेत्र में ले जाया गया. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा.

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है. महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. इसके बावजूद सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार भी लगातार बढ़ रहा है. आम जनता परेशान है.उन्होंने कहा यूथ कांग्रेस लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी. सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी.

वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है. किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद रामनगर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।