रुद्रपुर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे, धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हो गया. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि एक किराए के मकान में खाना बनाते समय अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया. धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए. इस हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, चामुंडा मंदिर शिव नगर ट्रांजिट कैंप निवासी कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही किराए के मकान में रहते हैं. सभी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं और सामूहिक रूप से रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था साझा करते हैं.

बताया जा रहा है कि चारों लोग कमरे में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें तेजी से पूरे कमरे में फैल गई. देखते ही देखते कमरे में रखे दो बड़े घरेलू सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे. लगातार हो रहे धमाकों से कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई.

धमाके से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया. आग की चपेट में आकर चारों युवक गंभीर रूप से झुलस गए. हालांकि, उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. वहीं, दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

फिलहाल, पुलिस और अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि सिलेंडर में विस्फोट किस कारण हुआ? शुरुआती तौर पर गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. वहीं, अग्निशमन अधिकारियों ने लोगों से घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा है. ताकि, इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।