हरिद्वार सर्वानंद घाट के पास मिला शव, हत्या की आशंका, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की.

पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन मृतक के गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान जरूर मिले हैं. ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. आसपास मौजूद लोगों से मृतक के शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया. शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी पर मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले. इसलिए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका पता चल पाएगा.

पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना स्थल पर किसी गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके अच्छे परिवार से होने की संभावना भी लग रही है.

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी प्रयास शुरू कर दिए हैं. नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक वहां कब और किसके साथ पहुंचा था. मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।