देहरादून में मेडिकल छात्रा की कार में मिली लाश, विभागीय डॉक्टरों पर लगे गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक नामी मेडिकल कॉलेज की एमएस नेत्र रोग की छात्रा सड़क किनारे खड़ी कार में अचेत अवस्था में मिली. परिजन शीशा तोड़कर उसे बाहर निकालकर महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के पिता ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर पर मानसिक, शैक्षणिक, आर्थिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर विभागीय डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

दरअसल, हरियाणा के अंबाला सिटी के मॉडल टाउन निवासी ललित मोहन ने कोतवाली पटेलनगर में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी 23 साल की बेटी तन्वी सितंबर 2023 से पटेलनगर स्थित नामी मेडिकल कॉलेज में एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी. जो अपनी मां के साथ देहरखास में रहती थी.

पिता का आरोप है कि पहले उसकी विभागाध्यक्ष कोई और थी, लेकिन दिसंबर 2025 में महिला डॉक्टर को विभागाध्यक्ष बना दिया गया. विभागीय नेतृत्व बदलने के बाद उनकी बेटी को लगातार दबाव में रखा गया.

लॉग बुक में पहले अच्छे अंक दिए गए, लेकिन आरोप है कि बाद में विभागाध्यक्ष की ओर से जानबूझकर कम अंक देकर फेल करने की धमकी दी जाने लगी. पिछले चार महीनों से छात्रा लगातार तनाव में थी. उसने घर पर कई बार विभागीय व्यवहार और दबाव की जानकारी दी थी. जिसके बाद पिता ने कई बार विभागाध्यक्ष से मिलकर बेटी के भविष्य को प्रभावित न करने की गुजारिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

बीती देर रात तन्वी ने करीब एक घंटे तक पिता से फोन पर बात कर अपनी परेशानी बताई. रात करीब 11:15 बजे उसने मैसेज भेजा कि वो 12:30 बजे तक घर पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो सका. पिता तत्काल अंबाला से देहरादून के लिए पहुंचे. देर रात जब परिजन तलाश करते हुए अस्पताल मार्ग पर पहुंचे तो तन्वी की कार सड़क किनारे खड़ी मिली. तन्वी ड्राइविंग सीट पर अचेत थी.

हाथ में कैनुला लगी थी और कार में इंजेक्शन आदि सामग्री बिखरी पड़ी थी. कार अंदर से लॉक थी, जिसके बाद स्वजनों ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोला. परिजनों ने तन्वी को अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने तन्वी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद तन्वी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shaabdik Badalaav News एक ऐसी खबरों वाली जगह लगती है, जहां रोजमर्रा की घटनाओं, समाज, अपडेट और बदलती स्थितियों को आसान भाषा में समझाने पर जोर दिखता है। यहां पाठक सिर्फ खबर पढ़ने नहीं आता, बल्कि यह जानना भी चाहता है कि किसी बदलाव का असर आगे क्या हो सकता है। यही सोच खेल की दुनिया में भी उतनी ही काम आती है, खासकर तब जब किसी टीम के फैसले पूरे सीजन की दिशा बदल सकते हैं। New York Jets के बैकफील्ड को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं दिखती। JetNation के लेख में यही चर्चा है कि फ्री एजेंसी नजदीक आते समय टीम के पास रनिंग बैक पोजिशन पर कितने सवाल खड़े हैं। Breece Hall का भविष्य, Braelon Allen की फिटनेस और Isaiah Davis की भूमिका जैसे मुद्दे सिर्फ नामों की सूची नहीं हैं, बल्कि टीम की आक्रामक योजना से जुड़े बड़े संकेत हैं research by Citeulike.org. ऐसे विश्लेषण से फुटबॉल प्रशंसक समझ पाता है कि खिलाड़ी चयन, चोट, कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट जैसी चीजें मैदान पर प्रदर्शन से कितनी गहराई से जुड़ी होती हैं। आखिर में बात वही है जो Shaabdik Badalaav News जैसी खबरों की शैली में अहम लगती है: बदलाव को समझना जरूरी है। चाहे समाज की खबर हो या New York Jets की रणनीति, सही संदर्भ मिलने पर कहानी ज्यादा साफ और दिलचस्प बन जाती है।